डूडीया में नव-निर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
डूडीया के महादेव टोंगरी में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पहले दिन 501 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। महिलाएं दूड़िया नदी से जल भरकर मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव की पूजा की। आयोजन में सभी ग्रामीणों ने सहयोग किया और खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डूडीया स्थित महादेव टोंगरी में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिनी भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। पहले दिन 501 महिलाओं की भागीदारी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।कलश यात्रा आचार्य पंडित बिट्टू दुबे, अनिलनाथ कर, उमा पंडित, भागीरथ पंडित, संतोष कुमार कर, शशी पंडा, पंकज कर एवं अमन ठाकुर के नेतृत्व में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। महिलाओं और कन्याओं ने दूड़िया नदी से जल भरकर पैदल यात्रा की और नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं।
वहां जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में संजीत कुमार गुप्ता, दिलेश्वर महतो, दिगम्बर महतो,अशोक साव, रोहन महतो, विकास सिंह और पवन गुप्ता सहित कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन को सफल बनाने में गांव के सभी ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति के संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी और रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारा और मंगलवार को भक्ति जागरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


