लतरा में मंडा पूजा मेला में उमड़ी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

फोटो नं. 8 मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। फोटो नं. 8 मेले में उमड़ी लोगों की भीड़।फोटो नं. 8 मेले में उमड़ी लोगों की भीड़।फोटो नं. 8 मेले में उमड़ी लोग

लतरा में मंडा पूजा मेला में उमड़ी भीड़

कामडारा। प्रखंड के लतरा गांव में गुरुवार को शिव पूजा समिति के तत्वाधान में मंडा पूजा सह मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठाया। इस दौरान आयोजित आधुनिक नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में लोग झूमते नजर आए और कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।मेले में दो स्थानों पर हब्बा-डब्बा का खेल भी चलाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों को अपना भाग्य आजमाते देखा गया। हालांकि कई लोग इस खेल में अपनी मेहनत की कमाई गंवाते भी नजर आए।आयोजन

को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और पूरे दिन मेले का माहौल गुलजार रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।