सिसई में अंबिकेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

सिसई के छारदा रोड पर नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 1100 कन्याओं ने भाग लिया और कंस नदी से जल भरकर मंदिर में स्थापित किया। इस मंदिर का निर्माण स्व. गुरुबाबू अंबिका प्रसाद की स्मृति में किया गया है।

सिसई में अंबिकेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के छारदा रोड में नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह आठ बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा में 1100 कन्याओं ने भाग लिया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर छारदा रोड होते हुए कंस नदी पहुंची। जहां आचार्य सूर्य नारायण पाठक व पंडित आशीष कुमार मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे। जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई।

महोत्सव को लेकर हिंदू संगठनों के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारी और प्रचार-प्रसार किया गया है। इस बाबत रोहित शर्मा ने बताया कि मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई है। इस मंदिर का निर्माण स्व. गुरुबाबू अंबिका प्रसाद की स्मृति में उनके द्वितीय पुत्र राजकिशोर प्रसाद शर्मा द्वारा कराया गया है।मंदिर की खासियत इसकी भव्यता और अनूठी वास्तुकला है।इसे ओडिशा के मंदिरों की तर्ज पर उत्कल शैली में तैयार किया गया है। जो क्षेत्र में अपनी तरह का पहला मंदिर माना जा रहा है। इसकी आकर्षक नक्काशी और कलाकृतियां लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं। तीन दिनी इस धार्मिक आयोजन के तहत कलश यात्रा के साथ-साथ अखंड हरिकीर्तन,शिव चर्चा, गंगा आरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विधायक कोंचे मुंडा, ऋषि नाथ शाहदेव, मुकेश श्रीवास्तव, राजकिशोर प्रसाद शर्मा, सिद्धि शर्मा, शंभु प्रसाद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।