Ghumla News: राजकमल धनबाद बना खेल महाकुंभ का ओवरऑल चैंपियन

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: गुमला में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हुआ। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में भाग लिया। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद ने कुल 56 पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Ghumla News: राजकमल धनबाद बना खेल महाकुंभ का ओवरऑल चैंपियन

Ghumla News: गुमला, संवाददाता। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का शनिवार को भव्य समापन हुआ। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के आतिथ्य में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स सहित कई स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। समापन समारोह में अखिल भारतीय खेल परिषद के सचिव कृपा शंकर शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रथम आने के लिए विरोधी की कमजोरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। खिलाड़ियों को अपनी प्रतियोगिता खुद से करनी चाहिए और हर दिन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करना चाहिए। निरंतर अभ्यास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

समापन समारोह के परिणाम

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम घोषित होते ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 56 पदक हासिल किए और ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। बसिया विद्यालय की टीम 8 स्वर्ण, 17 रजत और 8 कांस्य समेत 33 पदकों के साथ उपविजेता रही।

विशेष पुरस्कार और सम्मान

चाईबासा की टीम ने 7 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 13 पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का तृतीय पुरस्कार स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के या शिवम कुमार को मिला।समापन समारोह की शुरुआत हनुमान पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ज्योति कर्मकार ने एकल गीत प्रस्तुत किया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय खेलकूद प्रमुख नवीन कुमार सिंह ने चार दिनों के आयोजन का वृत्तांत प्रस्तुत किया। विजेता खिलाड़ियों को ब्रजेश कुमार, राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आधिकारिक समापन

इसके बाद प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में खेल ध्वज का अवतरण किया गया। संदीप कुमार ने ज्योति निर्वाण की प्रक्रिया पूरी की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार दास ने समारोह के आधिकारिक समापन की घोषणा की। विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि ब्रेन कुमार टुडू ने मंच संचालन किया। अंत में वंदे मातरम् के गान के साथ चार दिवसीय प्रांतीय खेल महाकुंभ का समापन हुआ।

सामान्य प्रश्न

✦37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह कब आयोजित हुआ?−
37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह 9 से 12 सितंबर तक आयोजित हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: राजकमल धनबाद बना खेल महाकुंभ का ओवरऑल चैंपियन