Ghumla News: युवाओं की प्रतिभा को निखारने की जरूरत: मंत्री

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: सिसई प्रखंड के सैंदा गांव में आयोजित ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से हुआ। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का मौका देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Ghumla News: युवाओं की प्रतिभा को निखारने की जरूरत: मंत्री

Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के सैंदा गांव में आयोजित ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी,सिसई प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष निलेश उरांव, प्रमुख मीना टोप्पो समेत कई गणमान्य लोगों ने समारोह में शिरकत की। ग्रामीणों ने मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि हॉकी जैसे खेल ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को खेल के प्रति लगातार प्रोत्साहित करने की जरूरत है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। मौके पर प्रोफेसर बुदू उरांव,बेबुल अंसारी,मुख्तार आलम, किरण टोप्पो, बर्नाडित लकड़ा, माधो उरांव,जितेंद्र लोहरा,विकास लोहरा,आशीष सहदेव,सुनीता उरांव,दिव्या लकड़ा,पांचू उरांव,जुबेर आलम,लच्छू उरांव,सलमान अली,सच्चिदानंद उरांव और मंजूर आलम समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: युवाओं की प्रतिभा को निखारने की जरूरत: मंत्री