
जिले के 29 पंचायतों में लगा आपकी सरकार आपके द्वार शिविर
गुमला जिले में 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम सोमवार को 29 पंचायतों में आयोजित हुआ। अब तक 13,235 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह कार्यक्रम 28 नवंबर तक चलेगा। अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण किया और नागरिकों को विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। कई शिकायतों का निपटारा भी किया गया।
गुमला, हिटी। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सोमवार को जिले के 29 पंचायतों में आयोजित हुई। इस अभियान के दौरान जिलेभर में आयोजित शिविरों में अब तक 13,235 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम 28 नवंबर तक चलेगा। सोमवार को जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी दिलेश्वर महतो ने घाघरा प्रखंड के आदर, चूंदरी, नवाडीह तथा चैनपुर प्रखंड के बर्वेनगर पंचायत में लगे शिविरों का दौरा किया। वहीं अपर समाहर्ता शाशिंद्र कुमार बड़ाइक ने चैनपुर प्रखंड के बिन्दोरा पंचायत में शिविर की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इसके अलावे जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीओ ने अपने-अपने प्रखंड क्षेत्रों में जा कर शिविरों की समग्र व्यवस्था,सेवा उपलब्धता, भीड़ प्रबंधन और नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। शिविरों में जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,भूमि संबंधी सेवाओं सहित कई योजनाओं के लिए मौके पर ही आवेदन लिए गए। कई शिकायतों का उसी समय निपटारा किया गया तथा संबंधित दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। कुछ शिविरों में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। जिससे लोगों में संतोष का माहौल देखा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




