Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGovernment Initiative Your Scheme Your Government - At Your Doorstep Campaign Launches in Gumla
आज से शुरू होगा जिले आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान

आज से शुरू होगा जिले आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान

संक्षेप:

सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर

Nov 20, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, प्रतिनिधि । पंचायत व गांव स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार से आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की शुरुआत हो रही है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पहले दिन सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। इसी दिन बसिया के ओकबा, कामडारा के एमवी तुरबूल, चैनपुर के कातिंग, जारी के सीसी करमटोली, डुमरी के उदनी, पालकोट के बागेसेरा, विशुनपुर के गुरदरी, गुमला के डुमरडीह, भरनो के अमलिया, रायडीह के केमटे, घाघरा के दिरगांव तथा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 में भी शिविर लगाए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर गुरुवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों के साथ गूगल मीट के जरिए कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों, बीडीओ और विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। डीसी ने अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, पशुधन विकास, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, मइयां सम्मान तथा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पर विशेष जोर देने को कहा। जिले के 159 पंचायतों और नगर परिषद के 22 वार्डों के लिए शिविरों की तिथि तय की गई। डीसी ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।