गुमला में भूमि रिकॉर्ड योजनाओं की समीक्षा
निदेशक ने सर्वे व म्यूटेशन प्रक्रिया सुधारने पर दिया जोर निदेशक ने सर्वे व म्यूटेशन प्रक्रिया सुधारने पर दिया जोरनिदेशक ने सर्वे व म्यूटेशन प्रक्रिया

गुमला संवाददाता । भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के निदेशक श्याम कुमार ने शनिवार को गुमला जिले का दौरा कर डीआईएलआरएमपी, रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन और आरसीसीएमएस सिस्टम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीसीएलआर और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा भूमि से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निदेशक ने जिले में हुए अंतिम सर्वेक्षण और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी। बैठक में सरकारी भूमि (जीएम लैंड) से जुड़े मामलों और भूमि विवादों के ऑनलाइन समाधान पर चर्चा हुई। रजिस्ट्रेशन और म्यूटेशन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी व प्रक्रियागत दिक्कतों को दूर करने के लिए एक मानक प्रक्रिया बनाने पर सहमति बनी,ताकि काम पारदर्शी और समय पर हो सके।
आरसीसीएमएस की पेपरलेस व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निदेशक ने कहा कि भूमि से जुड़ी सेवाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिकों के लिए आसान बनाना सरकार की प्राथमिकता है,ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके। मौके पर अपर समाहर्ता एसके बड़ाईक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


