ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलादुकान पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचे कई मजदूर

दुकान पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचे कई मजदूर

जिला मुख्यालय के सिसई रोड पेट्रोल पंप के समीप स्थित आरिफ बॉडी गैरेज में रविवार की दोपहर अचानक तेज हवा से विशालकाय पीपल के पेड़ का एक मोटा तना टूटकर...

दुकान पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचे कई मजदूर
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाMon, 15 Aug 2022 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला। जिला मुख्यालय के सिसई रोड पेट्रोल पंप के समीप स्थित आरिफ बॉडी गैरेज में रविवार की दोपहर अचानक तेज हवा से विशालकाय पीपल के पेड़ का एक मोटा तना टूटकर गैराज की छत पर गिर गया, गैरेज में काम कर रहे कई मजदूर बाल-बाल बच गए। दुकान पर पेड़ का तना गिरने से दुकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार दुकान में घटना समय चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। पेड़ का तना टूट कर छत पर रह गया,अगर छत को तोड़ते हुए नीचे गिरता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें