भरनो में विवाह समारोह से लौट रही युवती के साथ चार युवकों ने किया गैंग रेप
भरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों द्वारा एक युवती के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता शादी समारोह से लौटते समय युवकों द्वारा बाइक पर बैठाने के बाद नदी के पास ले जाई गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

भरनो प्रतिनिधि। जिले के भरनो थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ चार युवकों द्वारा गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता दूसरे गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह से लौटते समय रास्ते में दो युवकों से युवती की मुलाकात हुई। युवकों ने उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। नदी के समीप पहुंच कर आरोपियों द्वारा दो युवकों को और बुला लिया फिर चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना रविवार देर शाम की शाम की है ,वहीं मंगलवार को प्रकाश में आया।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ वह आज भरनो थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में भरनो थाना क्षेत्र के समशेरा गांव निवासी राजकुमार उरांव(21), इसी गांव के विष्णु गोप(19), बटकुरी गांव निवासी विकास उरांव(21) और रांची जिला के नारकोपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसियातु गांव निवासी विकास मुंडा(22) शामिल हैं। चारों आरोपियो को पुलिस जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार में लिया गया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा ताकि साक्ष्य संकलन किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


