आदर में अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट का 36वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Mar 01, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

रविवार को आदर स्थित आत्म अनुसंधान केन्द्र में 36वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 123 मरीजों का मुफ्त उपचार हुआ और शुगर व बीपी की जांच की गई। डॉ. संजय प्रसाद और अन्य डॉक्टरों ने इलाज किया। शिविर का सफल आयोजन के लिए व्यापक प्रचार किया गया था।

आदर में अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट का 36वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

घाघरा प्रतिनिधि। प्रखंड के आदर स्थित आत्म अनुसंधान केन्द्र में रविवार को बनोरा रायगढ़ के अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट द्वारा 36वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर वर्ष 1997 से लगातार आदर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कुल 123 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही शुगर व बीपी की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा संबंधित बीमारियों की दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।शिविर में डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. अश्विनी, डॉ. सीमा प्रकाश, डॉ. स्मृति एवं डॉ. विकास रत्न ने मरीजों का इलाज किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।आदर आश्रम के व्यवस्थापक जगमोहन महतो व महावीर साहू द्वारा शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था।

मौके पर जगमोहन महतो, महावीर साहू, रामनरेश चौधरी, कामख्या नारायण प्रसाद, लखन प्रसाद, शशिभूषण प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश जी, ओमप्रकाश भारती, आकाश कुमार बर्मन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।