चैनपुर में दिव्यांग व सीनियर सिटीजन शिविर 12को
चैनपुर प्रखंड परिसर में 12 फरवरी को दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार कर लाभूकों को प्रदान की जाएगी। पंजीकरण के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

चैनपुर। चैनपुर प्रखंड परिसर में 12फरवरी को दिव्यांगजनों व 60वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए निशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर शिविर आयोजित की जायेंगी। शिविर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता व उनकी जीवन की रफ्तार को सामान्य-सहज बनाने के लिए जरूरी उपकरण-उपस्कर के सूची तैयार की जायेंगी। और बाद में उन्हें उपलब्ध कराया जायेंगा। बीडीओ यादव बैठा ने लाभूकों को शिविर में पहुंच अपना पंजीकरण कराने की अपील की। शिविर में आवेदन व सूची में पंजीकरण के लिए दिव्यांगजनों व सीनियर सीटिजन को दिव्यांग प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,राशन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


