जंगल में शिकार करने पर वन विभाग ने दो सगे भाई को किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

फोटो नं. 15 गिरफ्त में आये दोनो आरोपियों को जेल भेजते वन कर्मी। फोटो नं. 15 गिरफ्त में आये दोनो आरोपियों को जेल भेजते वन कर्मी।फोटो नं. 15 गिरफ्त में

जंगल में शिकार करने पर वन विभाग ने दो सगे भाई को किया गिरफ्तार

रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह वन क्षेत्र के पहाड़ टुडुरमा में वन विभाग नेकार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितु मुंडा (35 वर्ष) और चमरू मुंडा (32 वर्ष) पुत्र शामिल हैं।प्रभारी वनपाल चन्द्रेश उरांव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जंगल में आग लगाने व वन्य जीवों के शिकार की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से शिकारी फंदा, कच्चे पेड़ का जलावन और जलावन ढोने में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को मंडल कारा गुमला भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।