होली से पहले गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच
गुमला जिले में होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की सुनिश्चितता के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और कर्मचारियों की स्थिति का अवलोकन किया गया। कुछ डिस्ट्रीब्यूटरों ने एक्सपायरी और वैध उत्पादों को एक साथ रखा था।

गुमला प्रतिनिधि होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया।निरीक्षण के दौरान मेसर्स विनोद ट्रेडर्स, दिल की रसोई (जशपुर रोड), माही इंटरप्राइजेज (पालकोट रोड) और अनूप केशरी (सिसई रोड) सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण, तथा कर्मचारियों द्वारा एप्रन,ग्लव्स और हेडगियर के उपयोग की स्थिति का अवलोकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।जांच में पाया गया कि कुछ कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर एक्सपायरी और वैध उत्पादों को एक ही स्थान पर रख रहे थे तथा कीट प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं थी।
इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एक्सपायरी और वैध उत्पादों को अलग-अलग सुरक्षित स्थान पर रखने तथा समय पर एक्सपायरी उत्पाद नष्ट करने या कंपनी को लौटाने का निर्देश दिया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


