Ghumla News: स्कूल से लौट रही छात्रा को बोलेरो से अगवा करने के मामले में पांच गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: पुलिस ने अरंगी जंगल से छात्रा को तड़के सकुशल बरामद किया पुलिस ने अरंगी जंगल से छात्रा को तड़के सकुशल बरामद कियापुलिस ने अरंगी जंगल से छात्रा को तड़के

Ghumla News: स्कूल से लौट रही छात्रा को बोलेरो से अगवा करने के मामले में पांच गिरफ्तार

Ghumla News: स्कूल से लौट रही छात्रा को बोलेरो से अगवा करने के मामले में पांच गिरफ्तार

पुलिस ने अरंगी जंगल से छात्रा को तड़के सकुशल बरामद किया

पुलिस ने अरंगी जंगल से छात्रा को तड़के सकुशल बरामद किया

अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो जब्त, घटना के कारणों की जांच जारी

अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो जब्त, घटना के कारणों की जांच जारी

फोटो नं. 25 गिरफ्त में आये आरोपी युवक।

सिसई प्रतिनिधि

स्कूल से घर लौट रही 11वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा को बोलेरो से कथित रूप से अगवा कर अरंगी जंगल ले जाने के मामले में सिसई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा को बुधवार सुबह करीब चार बजे अरंगी जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं घटना में प्रयुक्त बोलेरो (जेएच 02 एबी-5699) को भी जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना आठ सितंबर की दोपहर करीब 3.30 बजे सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफेनी-पोढ़ा के बीच हुई। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे बोलेरो में बैठाया और अरंगी जंगल की ओर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरिया उरांव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को अन्य चार आरोपियों को अरंगी कच्चापारा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा प्रखंड के अरंगी कच्चापारा निवासी 18 वर्षीय बिरिया उरांव, 26 वर्षीय मुन्ना उरांव, 30 वर्षीय बीरेंद्र उरांव, 22 वर्षीय राजेश उरांव और 20 वर्षीय आशीष लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को वाहन समेत सिसई थाना लाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।पुलिस के मुताबिक, छात्रा को रातभर अरंगी जंगल में रखा गया था। हालांकि उसे वहां ले जाने के पीछे आरोपियों का वास्तविक उद्देश्य क्या था, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया था।पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी पांच आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छात्रा को कब और कहाँ से अगवा किया गया?−
छात्रा को आठ सितंबर की दोपहर करीब 3.30 बजे सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफेनी-पोढ़ा के बीच अगवा किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: स्कूल से लौट रही छात्रा को बोलेरो से अगवा करने के मामले में पांच गिरफ्तार