Ghumla News: सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Ghumla News: डुमरी में सड़क हादसे में 22 वर्षीय अनिकेत एक्का की मौत हो गई, जबकि उसके साथी 23 वर्षीय दीपक तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से घूमने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क पर गिर गई। अनिकेत को घटना स्थल पर ही मृत घोषित किया गया, दीपक को बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर किया गया।

Ghumla News: डुमरी प्रतिनिधि । जिले के थाना क्षेत्र के अकासी पकरीटोली के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय अनिकेत एक्का की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी 23 वर्षीय दीपक तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना का विवरण
मृतक की पहचान महुआडांड डुमरडीह निवासी बिनय प्रकाश एक्का के पुत्र अनिकेत एक्का के रूप में हुई है। उसकी मां महुआडांड के परहाटोली पंचायत की मुखिया हैं। घायल दीपक तिर्की महुआडांड बेलटोली निवासी स्व. अनिल तिर्की का पुत्र है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने गांव महुआडांड से नौगाई डैम घूमने जा रहे थे। अकासी पकरीटोली के समीप पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अनिकेत के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोट आई।
स्थानीय सहायता
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। दीपक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का और डुमरी पुलिस अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


