भरनो में एनएच-43 पर बालू लदे हाईवा और कोयला ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

Dec 14, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

हाईवा चालक की मौत, ट्रक के चालक-खलासी जख्मी हाईवा चालक की मौत, ट्रक के चालक-खलासी जख्मीहाईवा चालक की मौत, ट्रक के चालक-खलासी जख्मीहाईवा चालक की मौत, ट

भरनो में एनएच-43 पर बालू लदे हाईवा और कोयला ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

भरनो प्रतिनिधि जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर पलमाडीपा हाथी पुल के समीप शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे एक बालू लदे हाईवा और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में फंस गए और हाईवा चालक व ट्रक का खलासी कुछ देर तक वाहन में ही दबे रहे। ट्रक चालक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों वाहनों के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल भरनो अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के दौरान हाईवा चालक हसन अंसारी (40 वर्ष) निवासी डोरंडा पीपर टोली, नरकोपी की मौत हो गई। घायल ट्रक चालक मोहन यादव (32 वर्ष) निवासी बेगूसराय (बिहार) और खलासी बिमलेश कुमार (27 वर्ष) निवासी नालंदा (बिहार) के निवासी है। ट्रक चालक और खलासी के सिर में गंभीर चोट आई है और एक का पैर भी टूट गया है। हादसे के कुछ ही देर बाद उसी स्थान पर रांची से गुमला की ओर जा रही एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस ट्रक में सवार सभी कर्मी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। जिससे दृश्यता बेहद कम थी। साथ ही सड़क निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर वन-वे व्यवस्था लागू है, जिससे वाहन रॉन्ग साइड से चल रहे हैं। बालू लदे हाईवा की तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।