Ghumla News: कामडारा में 200 किसानों के बीच अनुदानित दर पर लाह बीज का वितरण

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: कामडारा, टुरुण्डू और रामतोल्या पंचायत के 200 किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर कुसमी लाह बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम का लक्ष्य लाह की खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में वृद्धि करना है। 25 महिला लाभुकों को भी बीज देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Ghumla News: कामडारा में 200 किसानों के बीच अनुदानित दर पर लाह बीज का वितरण

Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड के टुरुण्डू लैंप्स परिसर में बुधवार को झास्को लैंप्स, रांची की ओर से शिविर आयोजित कर कामडारा, टुरुण्डू और रामतोल्या पंचायत के 200 किसानों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर कुसमी लाह बीज का वितरण किया गया। प्रत्येक किसान को 10-10 किलोग्राम बीज उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लाह की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना है।वितरण कार्यक्रम में राज्य सरकार के फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से जुड़ी 25 महिला लाभुकों को भी कुसमी लाह बीज देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।मौके पर झास्को लैंप्स के अरनेश लकड़ा ने कहा कि लाह की खेती कम लागत और अधिक लाभ देने वाली गतिविधि है।

इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से लाह उत्पादन कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में नारायण साहू, प्रदीप तोपनो,मुकेश कुमार रजक ,टुरुण्डू लैंप्स के सचिव सुकू कुंडूलना सहित विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।