Ghumla News: सर्पदंश से किसान की मौत
हिन्दुस्तान, गुमला
Ghumla News: गुमला के ऊपर आजन गांव में 40 वर्षीय किसान भूखला उरांव को करैत सांप ने खेत में डंस लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय तीन घंटे तक गांव में झाड़-फूंक कराया। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई, तब उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के ऊपर आजन गांव निवासी किसान भूखला उरांव (40वर्ष) सोमवार सुबह खेत में भिंडी तोड़ने गया था। इसी दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय करीब तीन घंटे तक गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई बुधमन उरांव ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान भूखला को करैत सांप ने डंसा था।


