पंचायत में महिला ने बच्चों को पति को सौंपकर अलग रहने का लिया फैसला

Apr 06, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में एक पारिवारिक विवाद पंचायत तक पहुंच गया। एक महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और अपने दो बच्चों को पति को सौंपते हुए अलग रहने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

पंचायत में महिला ने बच्चों को पति को सौंपकर अलग रहने का लिया फैसला

भरनो, प्रतिनिधि। जिले के भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में रविवार रात एक पारिवारिक विवाद पंचायत तक पहुंच गया। जहां एक महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। उक्त महिला दो बच्चों की मां है ,जिसने पंचायत के समक्ष लिखित रूप से दोनों बच्चों को पति को सौंपते हुए अलग रहने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि महिला का किसी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसी के साथ रहने पर अड़ी थी। इस दौरान पंचायत में मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया,लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही।

इस पर पंचायत के दौरान दौरान परिजनों में नाराजगी भी देखी गई। उधर मामले की सूचना मिलने पर भरनो थाना प्रभारी संतोष सिंह गांव पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यह सामाजिक मामला है। जिसे आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।