
सिसई में प्रज्ञा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का भंडाफोड़
बीडीओ ने की मामले की जांच,कंप्यूटर सिस्टम जब्त कर थाना सौंपा बीडीओ ने की मामले की जांच,कंप्यूटर सिस्टम जब्त कर थाना सौंपाबीडीओ ने की मामले की जांच,कंप
सिसई, प्रतिनिधि । जिले के सिसई प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार कार्ड और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह अवैध धंधा करीब तीन वर्षों से चल रहा था। जिसका खुलासा शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर बीडीओ रमेश कुमार यादव द्वारा की गई छापेमारी में हुआ। बीडीओ ने बसिया रोड स्थित इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्रज्ञा केंद्र पर अचानक छापा मारकर दर्जनों संदिग्ध आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार आवेदन पत्र जब्त किए। छापेमारी के दौरान संचालक नफीस अकबर से पूछताछ की गई,लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर केंद्र में लगे सभी कंप्यूटर सिस्टम जब्त कर थाना को सौंप दिए गए।
प्रारंभिक जांच में जब्त किए गए कई आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से सिसई में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की आशंका जताई है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि यहां मोटी रकम लेकर आधार सुधार और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। बताया गया कि आधार सुधार के लिए तीन से 10 हजार रुपये और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दो से पांच हजार रुपये तक लिए जाते थे। ग्राहकों को लाने के लिए बिचौलियों की भूमिका की भी चर्चा है। बीडीओ रमेश कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




