Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsExciting Two-Day Football Tournament Kicks Off in Basia Gumela Triumphs
उदघाटन मैच में खलारी की टीम ने गुमला को हराया

उदघाटन मैच में खलारी की टीम ने गुमला को हराया

संक्षेप:

बसिया प्रखंड के सरना स्टेडियम में दो दिनी दिवा-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि नाजीर अख्तर ने उद्घाटन किया। पहले मैच में रियल टाइगर गुमला ने पीके ब्रदर्स खलारी को 2-0 से हराया। यह...

Oct 13, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के सरना स्टेडियम में शनिवार की देर शाम दो दिनी दिवा-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसिया एसडीपीओ नाजीर अख्तर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उद्घाटन मैच में रियल टाइगर गुमला और पीके ब्रदर्स खलारी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया,लेकिन खलारी की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति का परिचय देते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के कौशल और खेल भावना ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। यह प्रतियोगिता क्लब ऑफ यूनिटी बसिया द्वारा आयोजित की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्लब में क्षेत्र के सभी ग्रामवासी युवा सक्रिय रूप से जुड़े हैं और हर वर्ष इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। टूर्नामेंट के आयोजन का यह दसवां वर्ष है। जिसे लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। जिन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्द्धर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार रात खेला जाएगा। जिसमें दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल को लेकर पूरे बसिया क्षेत्र में उत्साह और रोमांच का माहौल है। गुमला,सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा जैसे आसपास के जिलों से भी दर्शक प्रतियोगिता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।