डीएसई ने तीन बच्चों का कराया एडमिशन
गुमला में स्कूल रूआर अभियान के तहत अनामांकित बच्चों का नामांकन किया जा रहा है। डीएसई नूर आलम खां ने अभियान की प्रगति की समीक्षा की। स्थानीय वार्ड पार्षद और अभिभावकों के सहयोग से राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में जानकी कुमारी और अनुष्का असुर का नामांकन किया गया। शिक्षा विभाग बच्चों के एडमिशन के लिए प्रयासरत है।

गुमला। स्कूल रूआर अभियान के तहत अनामांकित बच्चों का नामांकन उसके समीपस्थ सरकारी स्कूलों में सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में इस अभियान के तहत अनामांकित व ड्राप आउट बच्चों को पुन:स्कूलों से जोड़ने पर जोर दिख रहा है। मंगलवार को डीएसई नूर आलम खां ने गुमला प्रखंड मुख्यालय में अभियान की प्रगति देखी। और स्थानीय वार्ड पार्षद नेहा लकड़ा व अभिभावकों के सहयोग से राजकीयकृत कन्या प्राथमिक स्कूल में पहली कक्षा में जानकी कुमारी ऋषिका असुर व अनुष्का असुर को नामांकन कराया। शिक्षा विभाग शत प्रतिशत बच्चों के एडमिशन व स्कूलों में नव नामांकित बच्चों के ठहराव की दिशा में प्रयासरत्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


