विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएं महिला जनप्रतिनिधि: डीडीसी

विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएं महिला जनप्रतिनिधि: डीडीसी

संक्षेप:

गुमला में मंगलवार को सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और पंचायत व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।...

Jul 23, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला, संवाददाता। जिले में पंचायती व्यवस्था में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को नगर भवन सभागार में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार, दायित्व और पंचायत व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिले की महिला मुखिया,प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं। उप विकास आयुक्त महतो ने पंचायतों की योजना निर्माण,ग्रामसभा की भूमिका, कार्यान्वयन व पारदर्शिता के पहलुओं पर जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों को अपने संवैधानिक अधिकारों का समुचित प्रयोग करते हुए विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। वहीं अपर समाहर्ता बड़ाईक ने महिला प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी अब नेतृत्व में बदली जानी चाहिए। उन्होंने पंचायतों को स्वावलंबी व जवाबदेह बनाने की बात दोहराई। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीईओ कविता खलखो सहित अन्य पदाधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मी भी मौजूद थे।