Ghumla News: जिले के 100 गांवों में जलस्रोतों से खेतों तक पानी पहुंचाने का होगा कार्य: डीसी

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: गुमला में किसानों की आय और ग्रामीण आजीविका को मजबूती देने के लिए जलस्रोतों के बेहतर उपयोग पर डीसी दिलेश्वर महतो ने योजनाओं की समीक्षा की। कृषि, मत्स्य, और उद्यान विभागों की गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया गया। किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और बांस आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

Ghumla News: जिले के 100 गांवों में जलस्रोतों से खेतों तक पानी पहुंचाने का होगा कार्य: डीसी

Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिले के किसानों की आय और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए यहां उपलब्ध जलस्रोतों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। इसे लेकर डीसी दिलेश्वर महतो ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में कृषि,मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता और भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जलाशय,तालाब, रिजर्वायर और नहरों के पानी को कृषि कार्यों से जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में प्रॉस्पर परियोजना की भी समीक्षा हुई। डीसी ने परियोजना के तहत चयनित 100 गांवों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका संवर्द्धन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कृषि विभाग की समीक्षा में वर्षापात, फसल आच्छादन, बिरसा बीज विनिमय-वितरण, बिरसा फसल विस्तार, झारखंड ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन समेत अन्य योजनाओं की प्रगति देखी गई। डीसी ने किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उद्यान विभाग के तहत मिर्च, प्याज, अदरक, हल्दी, पपीता, मशरूम, सब्जी, फूल और संरक्षित खेती सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लाभकारी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया।

बांस आधारित गतिविधियों से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान तालाब, जलाशय, पिंजरा और बायोफ्लॉक आधारित मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। खराब या बंद पड़े जलाशयों और नहरों का स्थल निरीक्षण कर मरम्मत व पुनर्बहाली की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी अनिमेष रंजन समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

गुमला। समीक्षा बैठक में डीसी ने किसान क्रेडिट कार्ड के लाभों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। किसानों को समय पर ऋण सुविधा मिलने से खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। विभागीय अधिकारियों को गांव स्तर पर किसानों से संपर्क कर पात्रता की जानकारी देने और आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा गया। उपायुक्त ने कृषि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उनका लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बांस आधारित गतिविधियों से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

गुमला। बैठक में राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत सरकारी और निजी क्षेत्रों में बांस रोपण, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आजीविका के अवसर विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने बांस आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की बात कही। अधिकारियों को बांस उत्पादन से लेकर उससे संबंधित गतिविधियों तक ग्रामीणों को जोड़ने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर तैयार हो सकें।

सामान्य प्रश्न

✦डीसी दिलेश्वर महतो ने किसानों की आय को मजबूत करने के लिए कौन-कौन सी योजनाओं की समीक्षा की?−
डीसी ने कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता और भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: जिले के 100 गांवों में जलस्रोतों से खेतों तक पानी पहुंचाने का होगा कार्य: डीसी