
डीसी ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का दिया निर्देश
गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में उद्योग, श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को युवाओं को लाभ...
गुमला, संवाददाता। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को उद्योग, श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीएमएफएमई और पीएमईजीपी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले और हर आवेदन का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को तेज करने पर बल दिया।श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने नियमित रूप से रोजगार मेला और कैंप आयोजित करने पर जोर दिया,ताकि अधिक से अधिक युवा-युवतियों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

साथ ही निबंधित श्रमिकों को श्रमिक चिकित्सा सहायता, मातृत्व योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का सौ फीसदी लाभ दिलाने के निर्देश दिए।डीसी ने श्रम निबंधन पोर्टल पर संगठित और असंगठित दोनों तरह के श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को जिले में रोजगार मेला आयोजित होगा। जिसमें युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई।बैठक में नियोजन पदाधिकारी, उद्यमी समन्वयक, श्रम नियोजन पदाधिकारी, एलडीएम, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अनुकंपा नियुक्ति के सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें: डीसी गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामान्य अनुकंपा,चौकीदार नियुक्ति और उग्रवादी हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों से जुड़े आवेदनों पर चर्चा की गई। सामान्य अनुकंपा के तहत प्राप्त सात आवेदनों में से चार को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन को अनुमोदन के लिए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। उग्रवादी हिंसा प्रभावित आश्रितों से जुड़े 12 आवेदनों में से चार मामलों में नियुक्ति की स्वीकृति मिली और चार को विभागीय अनुमोदन के लिए भेजा गया। वहीं चौकीदार नियुक्ति के चार आवेदनों में से तीन को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा बैठक में एमएससीपी से जुड़े दो मामलों को भी स्वीकृति दी गई। डीसी ने निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति के सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए और तय प्रावधानों के अनुरूप समय पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।इस दौरान डीसी ने तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित लिपिकों के स्थानांतरण की भी बात कही। बैठक में अपर समाहर्ता, डीएसपी, डीएसई, डीडब्लूओ,समाज कल्याण पदाधिकारी, सामान्य शाखा के अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




