Ghumla News: हाथी ने घर की दीवार तोड़ी, फसल रौंदी
Ghumla News: गुरुवार रात भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने परमेश्वर उरांव के मकान की दीवार तोड़ी और अनाज बिखेर दिए। उसके अलावा, उसने अन्य फसलों को भी नुकसान पहुँचाया। वन विभाग ने स्थिति का जायजा लिया और उचित मुआवजे की मांग को सुना।

Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। आधी रात गांव में घुसे हाथी ने परमेश्वर उरांव के कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी और घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखा अनाज और अन्य सामान भी बिखर गया। हालांकि, हाथी के आने की आहट मिलते ही परिवार के लोग समय रहते घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। हाथी ने गांव के पहला उरांव की मकई फसल और सोमरा उरांव की सकरकंद की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विभाग की ओर से परमेश्वर उरांव को राहत के तौर पर टॉर्च लाइट दी गई तथा हाथियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया गया। पीड़ित किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अमलिया जंगल क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हाथियों के डर से ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।

