टुल्लू पंप का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

डुमरी के खेतली गांव में बिजली का झटका लगने से 60 वर्षीय निमन टोप्पो की मौत हो गई। वे घर में टुल्लू पंप से पानी भरने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया। परिवार ने उन्हें अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टुल्लू पंप का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

डुमरी। थाना क्षेत्र के खेतली गांव में बिजली का झटका लगने से 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेतली निवासी 70 वर्षीय निमन टोप्पो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी एरेन टोप्पो ने बताया कि उसके पति घर में टुल्लू पंप से पानी भरने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट का झटका लग गया। करंट लगने से तार उनके हाथ में चिपक गया और वे जमीन पर गिर पड़े।घटना होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें छुड़ाया और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।