
डीसी ने चंदाली ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया
गुमला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं पर ध्यान दिया। इसके बाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति और ऑनलाइन जानकारी जांचने के बारे में निर्देश दिए गए।
गुमला, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने ईवीएम की सुरक्षा,रखरखाव और अन्य तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से निगरानी की। इस मौके पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। ईवीएम की स्थिति और सुरक्षा का निरीक्षण करने के बाद समाहरणालय के सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और बीएलए की रिपोर्टिंग में तेजी लाएं, ताकि आने वाले चुनाव में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सके।वहीं
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की शीघ्र नियुक्ति करें और निर्धारित प्रपत्र में पूरा विवरण समय पर उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त बैठक में मतदाता सूची में स्वयं या परिजनों के नाम खोजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विशेष रूप से वर्ष 2003 में झारखंड में निवास करने वाले मतदाताओं की जानकारी अब पोर्टल पर उपलब्ध है। जिससे लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी की जांच कर सकते हैं। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, गुमला और विशुनपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




