डूडीया बनी महिला हितेषी पंचायत, विशेष कार्यक्रम होंगे संचालित

Mar 03, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

राज्य की 34 चयनित पंचायतों में डूडीया का नाम प्रथम श्रेणी में शामिल राज्य की 34 चयनित पंचायतों में डूडीया का नाम प्रथम श्रेणी में शामिलराज्य की 34 चयन

डूडीया बनी महिला हितेषी पंचायत, विशेष कार्यक्रम होंगे संचालित

भरनो प्रतिनिधि जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत डूडीया पंचायत को राज्य की 34 चिन्हित पंचायतों में शामिल करते हुए महिला हितेषी पंचायत के रूप में चयनित किया गया है। खास बात यह है कि गुमला जिला की यह एकमात्र पंचायत है जिसे इस प्रथम श्रेणी में स्थान मिला है। इस उपलब्धि से पंचायत क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। राज्य के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को डूडीया पंचायत भवन के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।बैठक

में निर्णय लिया गया कि महिला हितेषी पंचायत के रूप में चयनित होने के बाद डूडीया पंचायत में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कृषि, पशुपालन एवं स्वरोजगार से जुड़े क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।बैठक में यह भी कहा गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, ताकि महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। महिला सशक्तिकरण को पंचायत के विकास का मूल आधार बनाते हुए योजनाओं को जमीन पर उतारने की रणनीति बनाई गई।मौके पर पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा, एमओ अंशुल टोप्पो, करंज थाना प्रभारी करण टुडू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा, बीपीआरओ स्मिता लूगुन, पंचायत सेवक वासुदेव राय, जेई तारिक अनवर, कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार, जितेंद्र मिश्रा, शिवदेव लोहरा, शशि भूषण साहू, सुमन देवी सहित सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पंचायत के शिक्षकगण उपस्थित थे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि डूडीया पंचायत को आदर्श महिला हितेषी पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यह अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बन सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।