Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsDSE Noor Alam Khan Inspects School Urges Students for Board Exam Preparation
जारी हाई स्कूल डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

जारी हाई स्कूल डीएसई ने किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

डीएसई नूर आलम खां ने राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने नियमित अध्ययन और पुनरावृति के महत्व पर जोर दिया। छात्रों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

Nov 26, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

जारी, प्रतिनिधि। डीएसई नूर आलम खां ने बुधवार को राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डीएसई ने छात्रों से कहा कि सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन और निरंतर पुनरावृति है। उन्होंने समझाया कि रिवीजन नहीं करने से भूल हो जाती है, जबकि बार-बार अभ्यास करने से विषयों में पकड़ मजबूत होती है।डीएसई ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने, उत्कृष्ट परिणाम लाने और विद्यालय सहित पूरे प्रखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को नियमित विद्यालय आने केलिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र स्कूल नहीं आता है तो उसके अभिभावक को फोन कर जानकारी दें और विद्यालय भेजने का आग्रह करें।बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा से दो दिन पहले तक विद्यालय आना चाहिए, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे और वे किसी भी विषय को न भूलें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। मौके पर बीपीएम सरफराज अंसारी, बीआरपी रीना कुमारी, ऑपरेटर सेवन्ती कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।