
सिसई के डॉ.अक्षय वर्मा ने बॉटनी में पीएचडी कर जिले का नाम रौशन किया
डॉ. वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची से बॉटनी में पीएचडी पूरी की डॉ. वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची से बॉटनी में पीएचडी पू
गुमला प्रतिनिधि जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मेन रोड निवासी स्वङ हरी नारायण वर्मा के पुत्र डॉ. अक्षय वर्मा ने बॉटनी विषय में पीएचडी कर अपने गांव और जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची से डॉ.अशोक कुमार नाग के मार्गदर्शन में यह अध्ययन पूरा किया। डॉ. वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सिसई से प्राप्त की और 12वीं वीवीएम धुर्वा से पूरी की। रांची कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान उन्होंने दोनों स्तरों पर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके पिता का 2017 में निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मां रेनु देवी वर्मा ने कठिन संघर्ष करते हुए बेटे को उच्च शिक्षा दिलाई और करियर को नई दिशा दी।

वर्तमान में डॉ. वर्मा साहिबगंज कॉलेज (सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय) में सहायक प्राध्यापक (बॉटनी) के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही बॉटनी विषय में उनकी गहरी रुचि थी और इसी प्रेरणा से उन्होंने अपने मार्गदर्शक डॉ. अशोक कुमार नाग के नेतृत्व में पीएचडी पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले को गर्व महसूस हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


