
जारी में अंचल दिवस में एसी ने सुनी लोगों की समस्याएं,24 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
जमीन,म्यूटेशन,पेंशन व प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान जमीन,म्यूटेशन,पेंशन व प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का त्वरित समाधानजमीन,म्यूटेशन,पें
जारी, प्रतिनिधि । जारी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित अंचल दिवस में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर उन्होंने परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।अंचल दिवस के दौरान जारी अंचल के विभिन्न गांवों से पहुंचे आवेदकों द्वारा जमीन संबंधी विवाद,म्यूटेशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रमाण पत्र समेत कुल 34 आवेदन दिए गए। इनमें से 24 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। भूमि सत्यापन प्रतिवेदन से जुड़े चार पारिवारिक सूची मामलों में से तीन,पंजी टू में सुधार से जुड़े दो में से दो तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 10 मामलों में से आठ का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।
शेष 10 मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।अपर समाहर्ता ने मौके पर ही 12 राशन कार्ड, तीन पारिवारिक सदस्यता, दो लगान रसीद,आठ पेंशन प्रमाण पत्र और जॉब कार्ड से जुड़े मामलों का भी निष्पादन किया। पारिवारिक और आपसी भूमि विवाद के मामलों में उन्होंने आवेदकों को प्रत्येक माह की 26 तारीख को थाना में आयोजित थाना दिवस में आवेदन देने की सलाह दी,ताकि मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके।अंचल दिवस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों को भी लाभ मिला। पांच समूहों को बैंक के माध्यम से कुल 13 लाख 50 हजार रुपये का क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया गया। इसके अलावे अपर समाहर्ता ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी,बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी अलबेल लकड़ा, प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा, पुअनि रमेश गुप्ता, जीप सदस्य दिलीप बड़ाइक, फुलमैत देवी, विनय एक्का, अमित साहू, नसीमुल अंसारी, विकास कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




