धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश

Jan 16, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला में डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। सभी लैम्पस के अध्यक्षों को किसानों के लाभ के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश

गुमला, संवाददाता। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे अधिक प्रभावी,पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने सभी लैम्पस के अध्यक्ष और सचिव को धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने व अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के ऑनलाइन निबंधन को प्राथमिकता दी जाए और पीसीएसएपी पोर्टल पर सर्वे कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। साथ ही लैम्पस परिसरों में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने का भी निर्देश दिया गया।डीसी

ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान अधिप्राप्ति से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक सुचारू रूप से पहुंचाने की अपील की।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिले के सभी लैम्पस के अध्यक्ष एवं सचिव, प्रतिनियुक्त जनसेवक, सभी मिलर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;