District level Panchayat Assistant Association felicitation ceremony in Gumla गुमला में जिला स्तरीय पंचायत सहायक संघ का सम्मान समारोह, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsDistrict level Panchayat Assistant Association felicitation ceremony in Gumla

गुमला में जिला स्तरीय पंचायत सहायक संघ का सम्मान समारोह

आगे भी संघर्षपूर्ण आंदोलन करने की जरूरत है: चंद्रदीप आगे भी संघर्षपूर्ण आंदोलन करने की जरूरत है: चंद्रदीपआगे भी संघर्षपूर्ण आंदोलन करने की जरूरत है:...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाWed, 3 July 2024 11:45 PM
share Share
Follow Us on
गुमला में जिला स्तरीय पंचायत सहायक संघ का सम्मान समारोह

गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह भवन के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय पंचायत सहायक संघ गुमला का मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष मो.वारिस की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद झारखंड सरकार ने हम पंचायत सहायक को सम्मान देने का काम किया है, लेकिन हमें जो अधिकार मिलना चाहिए वह अब तक नहीं मिला है। इसके लिए आगे भी संघर्षपूर्ण आंदोलन करने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी काम के दौरान पंचायत सहायक को किसी भी प्रकार का दुर्घटना या मौत होती है ,तो सरकार उसके आश्रित को पांच लाख बतौर मुआवजा दे। वहीं 2021 से 24 तक किए गए कार्य का बकाया प्रोत्साहन राशि अविलंब देने का अनुरोध सरकार से किया। अपने हक व अधिकार को पाने के लिए सभी पंचायत सहायक को एकजुट रहने का आह्वान किया गया। उन्होने यह भी कहा कि लंबे आंदोलन के उपरांत सरकार ने पंचायत सहायकों के लिए जो घोषणाएं की थी, वह जमीनी स्तर पर लागू नहीं की गई है। सरकार जल्द से जल्द अपनी घोषणाओं को लागू करें। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रिभा रानी जयसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, रांची जिला अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, सिमडेगा जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक, गुमला जिला अध्यक्ष मोहम्मद वारिस, उपाध्यक्ष सतीश साहू, सचिव सुरेश मिस्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव नायक, सहित विभिन्न प्रखंडों से आए पंचायत सहायक कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।