
टाना भगत समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: प्रेरणा दीक्षित
डीसी ने तीन दिनों में दाखिल-खारिज मामलों के निपटारे का दिया निर्देश डीसी ने तीन दिनों में दाखिल-खारिज मामलों के निपटारे का दिया निर्देश डीसी ने तीन द
गुमला संवाददाता । डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समुदाय से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।जिले में कुल 1206 टाना भगत परिवार (7391 जनसंख्या) निवासरत हैं। अब तक 449 लोगों को पेंशन योजना, 1461 को राशन कार्ड, और 914 लाभुकों को वस्त्र वितरण का लाभ मिला है। सात अंचलों में सामुदायिक भवन निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि पालकोट, सिसई और डुमरी में कार्य जारी है।्शिक्षा क्षेत्र में 62 छात्र झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 35 छात्र गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत हैं।
कृषि-पशुपालन क्षेत्र में 67 लाभुकों के बीच 148 गायें, 22 महिला समूहों को ट्रैक्टर, 314 को पम्पसेट, 104 को सोलर लाइट व 160 कृषकों को बीज उपलब्ध कराया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 194 परिवार लाभांवित हुए हैं, जबकि 717 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। 18 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद रोजगार मिला है।बैठक में समुदाय के सदस्यों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, उत्तराधिकार, सामुदायिक भवनों की सुविधाओं की कमी और योजनाओं में छूटे हुए लाभुकों की समस्या रखी। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तीन दिनों के भीतर दाखिल-खारिज व उत्तराधिकार मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही सामुदायिक भवनों की भौतिक जांच कर शौचालय, बिजली और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि टाना भगत समुदाय झारखंड की गौरवशाली पहचान है, इनके उत्थान और विकास के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने समुदाय को अपने-अपने प्रखंडों में समिति गठन कर मासिक बैठकें आयोजित करने और योजनाओं के लाभार्थियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने की सलाह दी। बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पशुपालन, उद्यान, एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,जबकि सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




