ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाविशुनपुर के कोकोटोली में पेयजल समस्या गहराई

विशुनपुर के कोकोटोली में पेयजल समस्या गहराई

विशुनपुर प्रखंड के कोकोटोली डीपाबगीचा के ग्रामीणों के बीच पेयजल समस्या गहरा गया है। आम जन गर्मी के शुरु होते ही पेयजल के लिए भटक रहे है। सोलर सिस्टम द्वारा पेलापूर्ति योजना की स्वीकृति छह माह पूर्व...

विशुनपुर के कोकोटोली में पेयजल समस्या गहराई
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 10 Mar 2018 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

विशुनपुर प्रखंड के कोकोटोली डीपाबगीचा के ग्रामीणों के बीच पेयजल समस्या गहरा गया है। आम जन गर्मी के शुरु होते ही पेयजल के लिए भटक रहे है। सोलर सिस्टम द्वारा पेलापूर्ति योजना की स्वीकृति छह माह पूर्व मिली है। इसके आलोक में अभिषेक इंटर प्राइजेज द्वारा चार माह पूर्व लगभग चार लाख की लागत से उक्त कार्य की शुरुआत करते हुए पानी टंकी का निर्माण पूरा किया जा चुका है, लेकिन सरकारी कर्मियों की लापरवाही के,कारण योजना अधूरा पड़ा हुआ है। फलस्वरूप ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अनिरुद्द कुमार ने कहा कि पेयजल समस्या से निदान का रास्ता निकाला जाएगा। संवेदक को अधूरी पड़ी योजना को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें