ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलागुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

गुमला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को गुमला के 939 वोटर...

गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSun, 19 Sep 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला प्रतिनिधि

गुमला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को गुमला के 939 वोटर करेंगे। इस बार चैंबर चुनाव के निमित टाउन हॉल में वोटिंग कराने का निर्णय लिया है। सुबह के आठ बजे से शाम के चार बजे तक वोटिंग होगी। वहीं अपराहन शाम छह बजे से वोट की गिनती शुरू की जायेगी। इसकी पूर्ण तैयारी चुनाव कमेटी ने कर ली है। इधर सत्र 2021-22 के लिए चैम्बर की चुनाव में दो गुट मुखर होकर आमने-सामने जोर आजमाईश में जुटे हुए हैं। पहले गुट की बात करें तो रमेश कुमार चीनी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर दिनेश अग्रवाल के गुट भी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनो गुटों के समर्थक अपने अपने गुट के पर्ची हाथों में लिए व्यापारियों से अपने पक्ष में वोट करने की गुहार लगाते देखे गए। इतना ही नही दोनो गुट में बड़े राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार एंट्री मारी है। और अपने साथ राजनीतिक चेहरों को लेकर शहर के सभी दुकानों की दहलीज पर पहुंच रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि चैम्बर चुनाव में कौन गुट भारी पड़ रहा है। मैदान में उतरे 42 प्रत्याशियों में से सभी एक दूसरे के जान-पहचान वाले हैं। शहर के सभी व्यापारी संवर्ग प्रत्यशियों को भली-भांति जानते व पहचानते हैं। बावजूद इसके सभी प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगे हुए हैं। इधर टाउन हॉल में वोटिंग होने के कारण दोनो गुट के प्रत्याशी बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए हैं। उन्ही में से कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो एकला चलो के रास्ते अपनाए हुए हैं। और व्यापारियों से कह रहे हैं कि आप किसी भी गुट को पसंद करते हों उससे हमे कोई लेना देना नही है।लेकिन आप हमें अपना एक कीमती वोट जरूर दें।

मतदान हॉल के अंदर बिना मास्क के प्रवेश वर्जित: चैंबर ऑफ कॉमर्स गुमला के 2021-22 के चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। इस संबंध में सभी चुनाव पदाधिकारियों ने आपस में बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि मतदान के लिए मतदाता सूची में जिन दो व्यापारियों के नाम हैं उनमें से पूर्व की भांति किसी एक व्यापारी ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान हॉल के अंदर बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। मतदान स्थल पर वैसे व्यापारी जो चेंबर के सदस्य नहीं है उनका प्रवेश वर्जित रहेगा। कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए 21 मत देना अनिवार्य है । कम या अधिक मत देने पर मत पत्र रद्द हो जाएगा। मतदान के समय पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें