डीसी ने किसानों के हितकारी व उत्थान की योजनाओं को ससमय पूरा करने का दिया निर्देश
गुमला में डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें केसीसी, ऋण माफी, फसल राहत और अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और विभिन्न योजनाओं में व्यय बढ़ाने के निर्देश दिए।

गुमला प्रतिनिधि। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को केसीसी,ऋण माफी,फसल राहत,उद्योग,सहकारिता,पशुपालन सहित अन्य विभागों की प्रगति-उपलब्धि की समीक्षा की गयी। डीसी ने फसल राहत योजना में मद में व्यय को बढ़ाने व पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डीसी ने किसानों के हितकारी व उनके आर्थिक उत्थान से जुड़े अभियान को ससमय शत प्रतिशत पात्र लाभूकों को लाभान्वित करने की दिशा में तमाम विभागों को अपने स्तर पर सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिये। धान अधिप्राप्ति की अद्यतन जानकारी के साथ डीसी ने लैंपस को पंजीकरण संख्या बढ़ाने को बहा।
इसी कड़ी में सिसई में निर्मित कृषि पाठशाला के सामने भूमि विवाद के मामले में सीओ को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिये। बैठक में उन्होनें मक्का,मसूर व दलहन फसलों पर विशेष फोकस के साथ अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का कवरअप देने को कहा। तालाबों के जीर्णोद्धार को मार्च के अंत तक पूरा करने व ई नाम पोर्टल पर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिये। मत्स्य पालन पर चर्चा की गयी। सिसई में तालाब निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। साथ एफआईडीएफ के तहत निजी क्षेत्र में मत्स्य पालन व स्टार्ट-अप के लिए लोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,पशुपालन पदाधिकारी,सहकारिता पदाधिकारी,भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


