डीसी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने मंगलवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पोर्ट्स गन लाइसेंस, लंबित अनुदान, स्वास्थ्य सुविधाओं, मुआवजे और अन्य मुद्दों पर संवाद किया। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

गुमला, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से मुख्यालय आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समस्याओं का समाधान
गुमला निवासी दिव्यम कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स गन लाइसेंस की मांग रखी। वहीं पंपापुर इंटर कॉलेज, पालकोट के विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने लंबित अनुदान भुगतान की मांग की। सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी आवेदन सौंपा गया।
अन्य मुद्दे
छोटा लोरो नवाडीह के करमा उरांव ने पेड़-पौधों की क्षति के एवज में मुआवजे की मांग की। बिरकेरा की बिरसी देवी ने उग्रवादी हिंसा में अनुकंपा आधारित सहायता, करमटोली के टेमना उरांव ने मुआवजे की गुहार लगाई। वहीं कोटामाटी के गुल मोहम्मद खान ने विद्युत विभाग की कार्रवाई की जांच कराने की मांग की। इसके अलावा बसिया के पूर्व सैनिक रविंद्र नाग ने आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने तथा उर्मी के भौरा मिस्त्री ने आवास योजना स्वीकृत करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास और मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


