Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsDAV Gumla Hosts Inspiring Talent Award Ceremony 2025
टेक्नोलॉजी का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है: एसपी

टेक्नोलॉजी का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है: एसपी

संक्षेप:

डीएवी गुमला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित डीएवी गुमला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजितडीएवी गुमला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजितडीएवी गुमला में प

Nov 08, 2025 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, संवाददाता । डीएवी गुमला में शनिवार को प्रोत्साहन -2025 प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसपी हारिश बिन जमां ,विशिष्ट अतिथि देवसागर सिंह, डीएवी टीसीआई गोविंदपुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार पाठक और डीएवी सिमडेगा के प्रधानाचार्य सुजय कुमार मिश्रा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य डॉ.रमाकांत साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीएवी गुमला के विद्यार्थी न केवल जिले,बल्कि राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि एसपी हारिश बिन जमां ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और नवाचार अपनाने की प्रेरणा दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सकारात्मक माहौल देने की अपील की और कहा कि टेक्नोलॉजी का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। समारोह में 10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 12वीं में माही सिन्हा (94.6प्रतिशत), क्षितिज राज (93प्रतिशत), अंजली कुमारी (98.6प्रतिशत), आशीष कुमार गुप्ता (96.4प्रतिशत) और डॉली कुमारी (96प्रतिशत) सहित अन्य छात्रों को सम्मान मिला। 10वीं में साकेत कुमार (98.4प्रतिशत), नील मिश्रा (97.8प्रतिशत) और अक्षय वंश प्रसाद (97प्रतिशत) सहित कई विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।जेईई एडवांस्ड और नीट में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजुक्ता और मिथिलेश कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पवित्र कुमार मोहंती ने प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।