
झारखंड की सांस्कृतिक पहचान अद्वितीय है: फादर अगस्तुस
संक्षेप: परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में एनएसएस द्वारा झारखंड स्थापना दिवस और बाल दिवस पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने सांस्कृतिक पहचान और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत और प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चैनपुर, प्रतिनिधि। परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में एनएसएस द्वारा शुक्रवार को झारखंड स्थापना दिवस और बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत और प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान अद्वितीय है और युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी कला, भाषा और परंपरा को संरक्षित रखें। उन्होंने पं.जवाहरलाल नेहरू के विचारों को याद करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को शिक्षा,अनुशासन और सर्वांगीण विकास को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम

में इनोसेंट कुजूर ने झारखंड के इतिहास, आंदोलन, जनजातीय संघर्ष और राज्य की सांस्कृतिक विरासत पर जानकारी साझा की। उन्होंने बच्चों के अधिकारों और युवा पीढ़ी की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोलो डांस प्रतियोगिता रहा। जिसमें छात्रों ने झारखंडी लोकनृत्य और आधुनिक नृत्य शैलियों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्कृत विभाग के एनएसएस छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अमित कुमार, अंजना कुजूर और कॉलेज के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




