
डीडीसी की अध्यक्षता में सीएसआर गतिविधियों की विशेष समीक्षा बैठक
गुमला में डीडीसी दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खनन कंपनियों को विकास के लिए ठोस कदम उठाने, फसलों की खेती को बढ़ावा देने और...
गुमला संवाददाता। डीडीसी दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में शुक्रवार को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी ने बॉक्साइट खनन कंपनियों को जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन क्षेत्र में आजीविका संवर्द्धन के लिए नींबू, मिर्च, आम और लीची जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके अलावे डीडीसी ने आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों की मरम्मत, जल मीनारों की मरम्मत सूची तैयार करने और पाट क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पानी अपलिफ्टिंग की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। खनन क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में वॉल पेंटिंग कराने, जर्जर भवनों की मरम्मत करने, पेयजल और साग-सब्जी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, छठ तालाबों की सफाई कराने और स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे मशीनों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

साथ ही ड्रैगन फ्रूट, पपीता,आम और नाशपाती के पौधे लगाने के निर्देश भी शामिल रहे। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला बागवानी व पशुपालन पदाधिकारी, सामान्य शाखा पदाधिकारी और खनन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


