रसोइया संयोजिका संघ की बैठक बालक मिडिल स्कूल मैदान में हुई संपन्न
रसोइया संयोजिका संघ की बैठक बालक मिडिल स्कूल में हुई, जिसमें 18 फरवरी को विधान सभा घेराव और धरना प्रदर्शन की योजना बनाई गई। रुकसाना बेगम ने कहा कि 21 वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिला है। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

भरनो प्रतिनिधि। रसोइया संयोजिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष रुकसाना बेगम की अध्यक्षता में बालक मिडिल स्कूल मैदान में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में रसोईया संयोजिका की प्रमुख मांगों को लेकर आगामी 18 फरवरी को विधान सभा घेराव सह धरना प्रदर्शन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मौके पर रुकसाना बेगम ने कहा 2004 से ही सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में समाज के हर वर्ग की महिलाएं रसोईया और संयोजिका पद पर कार्यरत है, इस कार्य में इन लोगों ने 21 वर्ष समर्पित कर दिया। फिर भी इन्हें किसी तरह का मानदेय नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा पांच वर्षों तक विभिन्न आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
जब सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली को मांग पत्र सौंपा गया तब जाकर राज्य सरकार द्वारा एक हजार मानदेय दिया गया। जो उचित नहीं है। रसोईया संयोजिका 21वर्ष कार्य कर चुकी है,बहुत से रसोइया संयोजिका को आज 60 वर्ष का हो चुकी है, कहकर हटाया जा रहा है। जो अनुचित है। कम मजदूरी मिलने को लेकर विधान सभा का घेराव किया किया जाएगा और हमारी मांगों का कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर लगनी देवी, सतभामा देवी, बिरसमुनी देवी, कुंती देवी, सीमा देवी, सुभद्रा देवी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



