ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाजिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगा कांग्रेस ने कृषि बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया

जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगा कांग्रेस ने कृषि बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया

फोटो 12 हस्ताक्षर अभियान में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।फोटो 12 हस्ताक्षर अभियान में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।फोटो 12 हस्ताक्षर अभियान में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।फोटो 12 हस्ताक्षर अभियान में शामिल...

जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगा कांग्रेस ने कृषि बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गुमलाSun, 01 Nov 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कृषि विधयेक-2020 के विरोध में शनिवार को गुमला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कैंप लगा कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के अंतिम दिन गुमला नगर कांग्रेस के अध्यक्ष खालिद शाह के नेतृत्व में चांदनी चौक बाजारटांड़ में कैम्प लगाया गया।

कैंप में जिला अध्यक्ष रोशन बरवा ने कहा कि कृषि विधेयक पूरी तरह से किसान विरोधी है। इस बिल से न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रभावित होगा। और कृषि को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने जैसा यह कानून है। जिससे जमाखोरी बढ़ेगी। जिसका ताजा नमूना वर्तमान में जिस तरह से प्याज और आलू की कीमतों पर भारी बढ़ोतरी हुई है। यह जमाखोरी का ही नतीजा है । हस्ताक्षर को कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जायेगा। किसान विरोधी कृषि बिल 2020 को वापस नही लेने तक कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में रमेश कुमार चीनीरामनिवास प्रसाद,मो.इम्तियाज ,शाहजहां अंसारी ,मो. साजिद,अनिकान्त ओहदारसहित कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें