घाघरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक
घाघरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान को तेज करने की योजना पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष रजनील तिग्गा ने चुनाव प्रक्रिया में...

घाघरा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को गुमला रोड स्थित सिया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने की। जबकि जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रजनील तिग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत चल रहे हस्ताक्षर अभियान को पंचायत और प्रखंड स्तर पर तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई। रजनील तिग्गा ने कहा कि यह उनकी जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली आधिकारिक बैठक थी। उन्होंने अभियान को देशव्यापी बनाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया और अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




