
इंदिरा एकता,अखंडता और विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए: राजनील
गुमला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। तिग्गा ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र की एकता और विकास के लिए महत्वपूर्ण थीं। उनका जीवन हमें देशहित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है।
गुमला, संवाददाता। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में मंगलवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष तिग्गा ने कहा कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं,बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और देशहित के संकल्प की प्रतीक थीं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र की एकता,अखंडता और विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। जिनसे भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं के संघर्ष और त्याग से भरा है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि हर परिस्थिति में देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। गरीबों,किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आज़ाद अंसारी, नगर अध्यक्ष जय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर, रफी अली, मनोरंजन टोप्पो, सीता देवी, जॉय कुजूर, रूपेश कुमार सन्नी, अभिषेक सोरेंग, राहुल सिंह, गणेश राम, ज्योति कुजूर, शाहजहां अंसारी, शादाब आलम, मिथलेश बड़ाइक, सगीर आलम, क्रिस्टीना केरकेट्टा, सौरभ कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




