Ghumla News: तेली समाज ने सामाजिक एकता और संस्कृति बचाने पर दिया जोर
Ghumla News: गुमला जिले में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में सदस्यों ने आगामी गतिविधियों, करम महोत्सव और उपनियमों में सुधार पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष ने सभी को एकजुट होकर काम करने की अपील की। बैठक में करम महोत्सव का आयोजन सिसई प्रखंड के छरदा गांव में करने का निर्णय लिया गया।

Ghumla News: गुमला, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों, करम महोत्सव,अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगे की रणनीति और समाज के उपनियमों में सुधार पर चर्चा की गई।
समाज की एकता
जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने भारत सरकार के परिसीमन कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि परिसीमन से लोकसभा और विधानसभा की सीटों में वृद्धि होगी और लोकतंत्र मजबूत होगा।जिला संरक्षक हीरा साहू ने कहा कि समाज को अपनी संस्कृति और पहचान बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिस समाज की संस्कृति और पहचान मजबूत रहती है, वह समाज भी समृद्ध और सशक्त होता है।
महिला और युवा शक्ति
जिला प्रवक्ता शिवचरण साहू ने सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि महिला और युवा शक्ति के सहयोग से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष करम महोत्सव का आयोजन सिसई प्रखंड के छरदा गांव में किया जाएगा। इसमें लरंगो, पुसो, चेगरी, भूरसो, पोरहा और सकरौली सहित तेली बहुल गांवों के हजारों लोग शामिल होंगे।
बैठक के अन्य प्रतिभागी
बैठक को महिला अध्यक्ष अंजना साहू, सिसई प्रखंड अध्यक्ष सुदेसवारी साहू, पालकोट प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद साहू और बसिया प्रखंड महासचिव सदन साहू ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव रामकृष्ण ओहदार और धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव रामेश्वर साहू ने किया। मौके पर हीरा साहू, लीलांबर साहू, कौशल साहू, बसंती साहू, कलेश्वर साहू, रामकुमार साहू, कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।


