ईद-उल-फितर, सरहुल व रामनवमी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय
करंज थाना परिसर में ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी करण टुडू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने पर्वों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

भरनो। प्रखंड के करंज थाना परिसर में रविवार को आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर थाना प्रभारी करण टुडू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया तथा सभी पर्वों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में करंज थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें करंज पंचायत के मुखिया दशरथ भगत, उपमुखिया कड़िया भगत, डूडिया पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा, करौंदाजोर पंचायत की मुखिया इभा लकड़ा, उपमुखिया मंगरा मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा समाजसेवी बिरसा उरांव, रंथू उरांव, विनोद उरांव, पूर्व मुखिया बसंत उरांव, शमीम चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।बैठक
में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षेत्र में मनाए जाने वाले सरहुल, ईद-उल-फितर और रामनवमी के त्योहार को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। साथ ही सभी से पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


