ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलासांसद के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने व बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

सांसद के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने व बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

सांसद के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने व राज्य में बढते अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेनसांसद के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने व राज्य में बढते अपराध के खिलाफ भाजपा...

सांसद के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने व बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSun, 01 Nov 2020 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ झूठे मुकदमें से नाराज जिले के भाजपाईयों ने रविवार की शाम हेमंत सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। रविवार की शाम पूर्व निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम के तहत भाजपाईयों की टोली जिलाध्यक्ष अनुपचंद्र अधिकारी की अगुवाई में टावर चौक के समीप इकट्ठा हुये। और राज्य में निंरतर बदहाल होते ऑल-एंड-आर्डर पर सरकार को घेरा व हेमंत सरकार को पूरी तरह नाकाम व विफल करार दिया। हत्या,लूट,दुष्कर्म सरीखें जघन्य वारदातों में इजाफा व प्रशासनिक गलियारें में जन आकांक्षाओं के उलट सोच व कवायद को भाजपाईयों ने मुद्दा बनाते सरकार पर तीखे प्रहार किये। प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु, कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल सहित अन्य वक्ताओं ने गुमला में खराब होते लॉ एंड आर्डर पर सरकार को घेरा। और कहा कि अपनी नाकामी में सरकार केवल भाजपा को कोसने में वक्त बर्बाद करते लोगों को गुमराह कर रही है। दूसरी ओर क्षेत्र की जनता नौ महीने पुरानी भाजपा सरकार के दिन को याद करते वर्तमान सरकार को विफल बता रही है। मौके पर भूपन साहु,यशवंत सिंह,सुजीत नंदा,सत्यनारायण पटेल,गौरी किंडो,आफताब आलम लाडले,शमीम खान,रविंद्र सिंह,अरविंद मिश्रा,संजय साहु,नीरज साहु,सुषमा गुप्ता,नीलम गुप्ता,रेखा देवी,गीता मिश्रा,मीना देवी,पंकज साहु,बलकेश्वर सिंह,सुधीर सोनी,राजेश कुमार सिंह,रविंद्र सिन्हा,मंगल सिंह भोक्ता,चितरंजन मिश्रा,विकास सिंह,बालकेश्वर सिंह,सुशील नंदा,विजय राम,देवदत्त भारती,कौशलेंद्र जमुआर सहित अन्य मौजूद थे।

घाघरा मे भी जला सीएम का पुतला

घाघरा। राज्य में हो रही लगातार हत्या,दुष्कर्म,बढ़ते उग्रवाद-अपराध व उल्टा राजनीतिक मर्यादा को तोड़ते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के ऊपर झूठा मुकदमा करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाघरा प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहू,अशोक उरांव,बिपिन बिहारी सिंह ,मुरली सिंह,अमित ठाकुर,आशीष सोनी,अरुण जयसिंह,मनोज केवट,राजा सिंह,सोला सिंह सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

बसिया में भाजपाईयों ने जताया आक्रोश

बसिया। बसिया में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. खुदी चौक कोनबीर में रविवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि राज्य मे प्रशासनिक-राजनीतिक चूक के कारण राज्य में लगातार हत्या,दुष्कर्म,उग्रवाद व अपराध बढे है। वही सरकार इस पर रोक लगाने के बजाय उल्टा राजनीतिक मर्यादा को तोड़ते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के ऊपर झूठा मुकदमा करने में जुटी। मौके पर प्रमुख विनोद भगत,राजकुमार सिंह,कृष्णा गुप्ता, कृष्णा साहू,ललित गोप,आंकित पाण्डेय, दीपक साहू,हरखू लोहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरकार सिर्फ राजनीतिक विद्वेश से काम कर रही है:गोपाल

पालकोट। भाजपा कार्यकर्ताओं पालकोट प्रखंड मुख्यालय में राज्य में गिरते कानून व्यवस्था, हत्या दुष्कर्म, उग्रवाद और अपराध के बढ़ते मामले को लेकर सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गोपाल केशरी ने कहा कि राज्य में अपराधियो व उग्रवादियों का मनोबल इस राज्य सरकार में बढ़ रहा विकास का काम बंद है। और राज्य सरकार सिर्फ राजनीतिक विद्वेश से काम कर रही है। वैसी राज्य सरकार जो यहां के जन मानस के हित की रक्षा नहीं कर सकती है, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामअवध साहू, मनोज केशरी, सुमित केशरी, शिवप्रसाद साहू ,डा महेंद्र भगत ,प्रतिमा देवी ,अरविंद सिंह, मनोज केशरी, बिंदु सिंह ,बजरंग केशरी सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें